{"_id":"5a70c8004f1c1b462c8b5273","slug":"71517340672-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार को बढ़ाने वाला हो आम बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार को बढ़ाने वाला हो आम बजट
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार के आम बजट को लेकर युवाओं को भी काफी उम्मीदें है। युवा रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ शिक्षा, बिजनेस के क्षेत्र को सुगम और सरल करने वाला बजट चाहते हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली की पोटली से नई राह खोलने को लेकर आशाएं रखते हैं। वहीं, बेटियां भी सरकार से अपने हक के लिए मांग कर रही हैं।
युवा अमित कुमार ने कहा कि युवाओं को रोजगार की ओर उन्मुख करने वाला बजट पेश होना चाहिए। शिक्षा, नौकरी के क्षेत्र में अभी बहुत कुछ होना बाकी है। इस बार आम बजट में उन्हें काफी उम्मीदें हैं, ताकि युवा वर्ग भी रोजगार के पथ पर सवार होकर समाज के लिए नई दिशाएं तैयार कर सकें।
चिराग बालियान कहते हैं कि सरकार 10वीं तक शिक्षा अनिवार्य करना चाहती है, लेकिन यह कम से कम 12वीं तक होना चाहिए, जो छात्र-छात्राएं अपने गांव, शहर से बाहर शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं। उनके लिए सरकार को आवागमन मुफ्त करना चाहिए। ताकि युवा वर्ग अधिक रूप से शिक्षित बन सके। नौकरी, कारोबार को भी बढ़ाने पर जोर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
छात्रा मानिया धीमान ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा के साथ सुरक्षा के लिए सरकार को विशेष कदम उठाने चाहिए। बेटियों के लिए घोषणाएं करने से अधिक उन पर काम होना चाहिए। स्कूल, कॉलेजों की फीस पर लगाम लगना चाहिए ताकि बच्चों की पढ़ाई आसान हो सके।
छात्र शुभम ने कहा कि आम बजट महंगाई को कम करने वाला चाहिए। युवाओं की अनेक वस्तुओं पर महंगाई का असर है। शिक्षा और रोजगार सबसे अहम है। युवाओं के लिए शिक्षा ग्रहण करते ही नौकरी का प्रबंध किया जाना चाहिए।