{"_id":"5a5cf84a4f1c1b8b268b49cc","slug":"71516042314-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे और ठंड ने रोक दी जीवन की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे और ठंड ने रोक दी जीवन की रफ्तार
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शीतलहर के साथ कोहरे और ठंड ने आम जनजीवन थाम दिया है। सोमवार को दोपहर तक जिले में कोहरा छाया रहा। शीतलहर लगातार जारी रही। न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
दो दिन मौसम में थोड़ा सुधार रहने के बाद सोमवार को एक बार फिर धुंध और कोहरे ने जनजीवन को थाम दिया। दोपहर तक भयंकर कोहरे के कारण आवागमन पूरी तरह ठप रहा। दस बजे तक सड़कों पर अंधेरे सी स्थिति रही। शीतलहर से जहां एक तरफ लोग दिन में भी कंपकंपाते रहे, वहीं कोहरे से बाजार तक देर से खुले। शाम ढलते ही ठंड अपना असर दिखा रही है। ठंड में शाम के समय जल्द ही सड़कों पर सन्नाटे सी स्थिति हो जाती है। सोमवार को ठंड इतनी अधिक थी कि न्यूनतम तापमान यहां 2.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम को पांच बजे से अगले दिन 10 बजे तक भयंकर ठंड की स्थिति बनी है। दिन में कुछ देर के लिए लोगों को दो दिन से राहत मिल रही थी। सूरज की गर्मी में लोग ठंड को दूर कर रहे थे, लेकिन सोमवार को कोहरे के कारण सूरज 12 बजे के बाद ही निकल पाया। ट्रेनों से लेकर रोडवेज तक का आवागमन प्रभावित रहा।