{"_id":"5a590b454f1c1bac3f8b4806","slug":"71515785029-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारी, 4 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारी, 4 लोग घायल
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारी
खतौली/रतनपुरी। गांव कल्याणपुर चौकी के निकट गन्नों से भरे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारी। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने बुढ़ाना अस्पताल में भर्ती कराया।
बुढ़ाना कोतवाली के गांव कुरथल निवासी राकेश, अमित, संजय और प्रमोद ट्रैक्टर-ट्रॉली से शुक्रवार को खतौली से वापस अपने गांव कुरथल लौट रहे थे। रतनपुरी थाना क्षेत्र की गांव कल्याणपुर चौकी के पास नाले पर पहुंचे, तो सामने से आ रहे गन्ने से भरे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए और ट्राली भी नीचे नाले में जा गिरी। ट्रैक्टर पर सवार प्रमोद, संजय, राकेश नीचे नाले में जा गिरे। ट्रक की टक्कर से चालक अमित भी ट्रैक्टर से दूर गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को नाले से बाहर निकाला और बुढ़ाना अस्पताल के लिए एंबुलेंस से भेजा। घायलों में प्रमोद और संजय की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक वसीयत निवासी गांव दभेड़ी कोतवाली बुढ़ाना को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक गांव निरपुड़ा से गन्ना लेकर खतौली शुगर मिल जा रहा था। अभी तक इस हादसे की पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।