फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आपसी समझौते में निपटाए विवाद

आपसी समझौते में निपटाए विवाद

Thu, 11 Jan 2018 12:22 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
आपसी समझौते  में निपटाए विवाद
पुलिस और जनता के बीच तालमेल जरूरी
विज्ञापन

मंसूरपुर। पुलिस और जनता में तालमेल स्थापित करने के लिए थाना क्षेत्र के एस-7 और एस-10 सदस्यों, ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों और जिम्मेदार नागरिकों की मीटिंग लेते हुए एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने जनता से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा है पुलिस और जनता के तालमेल से अपराध का सफाया हो जाएगा।

मीटिंग हॉल में हुई बैठक में एसपी सिटी ने कहा कि आपस के गली व मोहल्लों के झगड़े कोर्ट कचहरी में न जाकर पंचायत स्तर पर ही निपटाएं। गांव व क्षेत्र में होने वाली आपराधिक गतिविधियों व अपराध करने वालों की सूचना जिम्मेदार नागरिक के नाते पुलिस तक पहुंचाएं। छोटी-छोटी घटनाएं आगे चलकर बड़े अपराध का रूप ले लेती हैं। शराब माफिया, जुआ, सट्टा करने वालों पर नजर रखें, बिना हेलमेट पहनकर वाहन न चलाएं। सड़क पर चलने वाले ओवरलोडिंग गन्ना वाहनों पर अंकुश लगाया जाएगा। अध्यक्षता नरेंद्र त्यागी ने की। इस मौके पर भूपेंद्र राठी, नीरज पहलवान, मोनू प्रधान, इंदर भगत जी, संजीव राठी, वीर सिंह कश्यप, नंदकिशोर पांचाल, वीरेंद्र सैनी, विनय भारद्वाज, एहसान त्यागी, अमित राठी, खतौली सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह, मंसूरपुर इंस्पेक्टर केपीएस चाहल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed