फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बैंककर्म यिं ने रखी अपनी समस्याएं

बैंककर्म यिं ने रखी अपनी समस्याएं

Wed, 10 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बैंककर्म यिं ने रखी  अपनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। आल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की मुजफ्फरनगर मंडल इकाई की वार्षिक साधारण सभा में बैंकिंग व्यवसाय, बैंककर्मियों की समस्याओं पर खुलकर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद बैंक्वट हॉल में अरविंद कुमार शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित विदाई समारोह में मंडलों के कर्मचारी नेतागण उपस्थित हुए। शर्मा को भावभीनी विदाई दी गई व उनकी सेवाओं की सराहना की गई। शुभारंभ ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के चेयरमैन बीएल गोयल ने किया। मुख्य अतिथि पीएनबी के जोनल जीएम विवेक झा मेरठ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल प्रमुख आरएस राठौर और यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष एसके खजांची रहे। यूनियन के महामंत्री दिलीप साहा ने बैंककर्मियों से कहा कि मैनेजमेंट से मांग की है कि यदि अवकाश के दिन कर्मचारी को बुलाएं तो उसे उस दिन का वेतन मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि देश में शायद ही कोई ऐसा जमीन का टुकड़ा बचा हो, जिस पर लोन स्वीकृत न हो। सरकार जो बिल ला रही है, उससे पब्लिक सेक्टर के बैंक सुरक्षित नहीं रहेंगे। इसके विरोध में सांसदों को एक परिपत्र भेंटकर संपर्क किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सचिव विजय कुमार गुप्ता ने किया। यूनियन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने सभी अतिथियों का अभिनंदन कराया। सचिव अनिल गर्ग ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed