{"_id":"5a5511254f1c1bee6a8b891a","slug":"71515524389-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच घायल
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मीरापुर बिजलीघर के निकट कार तथा गन्ने से लदी ट्राली की भिड़ंत में कार में सवार तीन महिलाओं समेत पांच परिजन घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी जानसठ उपचार के लिए भर्ती कराया। दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लगा। काफी देर बाद यातायात सुचारु हो सका।
बिजनौर शहर के मोहल्ला दयालगंज निवासी एक परिवार अपने किसी मरीज को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद कार से बिजनौर जा रहा था। मंगलवार शाम कार चालक अमित पुत्र सुभाष जैसे ही कार को लेकर मीरापुर बिजलीघर के निकट पहुंचा, तो सामने से आ रही ट्राली में कार घुस गई। दुर्घटना से कार में सवार अमित, दीक्षा व मीनाक्षी पुत्री आनंदपाल, नरेंद्रपाल पुत्र कनेड़ा सिंह, नरोत्तमा देवी पत्नी नरेन्द्र पाल घायल हो गए। दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए। दुर्घटना के कारण हाईवे पर जाम लग गया। जाम में दोनों ओर वाहन फंस गए। जानकारी मिलने पर मीरापुर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से जानसठ सीएचसी उपचार के लिए भेजा, जहां से अमित और मीनाक्षी को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और यातायात सुचारु कराया। दुर्घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को बिजनौर दी गई। चालक दुर्घटनास्थल से कुछ दूर पर ट्राली छोड़कर भाग गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।