{"_id":"5a4e6e7d4f1c1b10788b67d5","slug":"71515089533-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त
खतौली (मुजफ्फरनगर)। कड़ाके की ठंड का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ने लगा है। माह जनवरी के चौथे दिन भी हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले। ठंड के चलते सड़कों पर वाहनों की संख्या कम नजर आई। बृहस्पतिवार को कोहरे और पाले से ठंड का प्रकोप जारी रहा। दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हो सके। पूरे दिन हाड़ कंपकंपाने वाली शीत लहर का प्रकोप रहा। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाकर बैठे रहे। दिन छिपते ही गली मोहल्लों व बाजारों की सड़कें सूनी दिखाई देने लगी थी। लोगों को ठंड से बचने के लिए घरों में दुबके रहना पड़ा। ठंड की वजह से रोडवेज और प्राइवेट बसों में कम यात्री सफर करते नजर आए। दिनभर जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।