{"_id":"5a4e6e744f1c1b09788b688c","slug":"71515089524-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय की दुकान में घुसा ओवरलोड ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय की दुकान में घुसा ओवरलोड ट्रक
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
हरियाणा के यमुनानगर से डस्ट और रोड़ी लेकर आ रहा ओवरलोड ट्रक परासौली पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे चाय की दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकान में चाय पी रहे एक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई जबकि गंभीर घायल हुए दुकान मालिक ने मेरठ चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों और परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। आला पुलिस और पुलिस अधिकारियों के आर्थिक सहायता दिलाने के आश्वासन पर ही जाम खोला।
कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली का रहने वाला लाल्ला उर्फ चंदू (62) परासौली बस अड्डे पर पुलिस चौकी के बराबर में चाय की दुकान करता था। बृहस्पतिवार को लाल्ला अपनी दुकान पर चाय बना रहा था। बस अड्डे पर दुकानों एवं पुलिस चौकी में सफाई करने वाला सलेक चंद वाल्मीकि (60) दुकान के अंदर बैठा हुआ चाय पी रहा था। सुबह करीब सात बजे यमुनानगर से डस्ट और रोड़ी से लदा ओवरलोड ट्रक कांधला की ओर से आया। तेज गति होने से ट्रक का चालक स्टेयरिंग से अपना नियंत्रण खो बैठा। ट्रक सड़क किनारे रखे 4-5 खोखे को तोड़ता हुआ चाय की दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकान पर चाय पी रहा सलेक चंद वाल्मीकि की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुकानदार लाल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत लाल्ला को लेकर मेरठ चिकित्सालय के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से परासौली बस अड्डे पर दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने परासौली पुलिस चौकी के सामने बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र और सीओ हरिराम यादव मौके पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी ने पीड़ित परिवारों को 30-30 हजार रुपये की तुरंत आर्थिक सहायता और बाद में पांच-पांच लाख रुपये सरकार से दिलवाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। चालक सहारनपुर निवासी जुनेद ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की तहरीर सलेक चंद के बेटे सचिन ने कोतवाली में दी है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक को भी कब्जे में ले लिया।