फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शिक्षकों की कार्यकारिणी ने ली शपथ

शिक्षकों की कार्यकारिणी ने ली शपथ

Sat, 30 Dec 2017 11:57 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों की कार्यकारिणी ने ली शपथ
शिक्षकों की कार्यकारिणी ने ली शपथ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और शिक्षक से जुड़ी प्रत्येक समस्या के निराकरण के लिए मजबूती के साथ संघर्ष किया जाएगा। एसडी इंटर कालेज में हुए समारोह में जिलाध्यक्ष विजय कुमार त्यागी के साथ सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। इस मौके पर जीआईसी के प्रधानाचार्य रमेशचंद्र शर्मा, प्रवीण कुमार शर्मा, विकास शर्मा, सुरेश शर्मा, राकेश शर्मा, महकार सिंह, गौरव यशदेप, मनव्वर इकबाल, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
मेधावियों ने स्कूल का नाम चमकाया
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल कक्षा नौ के छात्रों का नेशनल स्टैंडर्ड एग्जाम में चयन हुआ है। इसके अंर्तगत फिजिक्स, केमिस्ट्री, एस्ट्रोनॉमी, बायोलॉजी की परीक्षा होती है। एनएसई में स्कूल के रुनझुन सिंघल, सिद्धार्थ गर्ग, हर्ष शर्मा, उत्कर्ष, मयंक चौधरी, प्रियांश रस्तोगी का चयन हुआ है। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन

रोज हाउस बना
स्पोर्ट्र्स चैंपियन
मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में सात दिवसीय स्पोर्ट्र्स मीट के विजेता और रनरअप हाउस की घोषणा की गई। अलग-अलग स्पर्धाओं में जीते गए मैचों में प्राप्त अंकों के आधार पर विनर चुने गए हैं। इस साल विद्यालय में 159 अंकों के साथ रोज हाउस स्पोट्र्स चैम्पियन बना है। 139 अंकों के साथ जैसमीन उपविजेेता रहा है। 133 अंक लेकर लोटस हाउस तीसरे तथा 120 अंक के साथ लिली चौथे स्थान पर रही। स्कूल मैनेजर सुधीर शर्मा, डायरेक्टर रेणु शर्मा, प्रधानाचार्या संतोष जैन, प्रशासनिक अधिकारी गगन शर्मा ने विजयी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों का समय बदलने की मांग
मुजफ्फरनगर। एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि सुबह के समय कोहरा अधिक पड़ रहा है। ऐसे में दुर्घटना अधिक होने की संभावनाएं होती है। जिसके चलते परिषदीय स्कूलों का सुबह 10 बजे से 3 बजे तक करने की मांग की है।

छात्रों को ड्रेस वितरित की
मुजफ्फरनगर। भारतीय इंटर कालेज में प्रबंधक धर्मपाल सिंह, प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म का वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ दिनेश कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य रणधावा सिंह, प्रवीन कुमार, अजय कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed