{"_id":"5a3566d44f1c1bd0408bd388","slug":"71513449172-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारें पशुओं के कंकाल मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारें पशुओं के कंकाल मिलने से सनसनी
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। कैथोड़ा के जंगल में हाईवे के किनारे दो पशु कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी पर हिंदु युवा वाहिनी के दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच कर हंगामा किया।
मीरापुर-रामराज मार्ग पर एक शिक्षण संस्था के निकट कैथोड़ा के जंगल में दोपहर कुछ लोगों ने खाल उतरे हुए पशुओं के दो कंकाल देखे। सूचना पर गौवंश होने की आशंका में हिंदु युवा वाहिनी के अनिरुद्ध शर्मा, पवन झा, सुनील, अंकुर, प्रमीत, अंकित, अभिषेक, शिवम, शुभम, अंकित, अर्पित आदि मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी देकर हंगामा किया। पुलिस ने दोनों अवशेषों की जांच के लिए पशु चिकित्सक ललित कुमार को बुलाया। पशु चिकित्सक ने दोनों कंकालों की जांच कर बताया कि अवशेष भैंस के लवारों (कटडो) के हैं। पुलिस ने डॉक्टर की जांच के बाद दोनों अवशेषों को जेसीबी मशीन की सहायता से दफना दिया। इस संबंध में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने थाने में तहरीर देकर अवशेष फेंकने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली से चोरी ट्रक मीरापुर में मिला
मीरापुर। पुलिस ने कुतुबपुर रोड से एक लावारिस खड़ा मिनी ट्रक कब्जे में लिया। बताया गया कि लावारिस मिनी ट्रक बदमाश दिल्ली के भजनपुरा क्षेत्र से चोरी कर भागे थे और अचानक ट्रक का डीजल खत्म हो जाने के कारण बदमाश कुतुबपुर रोड पर राजवाहे के निकट छोड़कर भाग गए। जानकारी मिलने पर ट्रक मालिक ने आकर अपने ट्रक की पहचान की है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।