{"_id":"5a2ad24f4f1c1b59678c0f54","slug":"71512755791-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सशक्तिकरण जागरण अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सशक्तिकरण जागरण अभियान चलाया
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण जागरण अभियान चलाया
मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोपा पुलिस ने मोरना क्षेत्र के स्कूलों में महिला सशक्तीकरण जागरण अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। छात्राओं को आत्मरक्षा तथा आत्मनिर्भर होने के गुर सिखाए गए। आपातकालीन अवस्था में पुलिस सेवाओं के लिए मोबाइल कॉल करने को कहा गया तथा मुख्य मार्गों पर छात्राओं संग जागरूकता रैली निकाली गई।
महर्षि शुकदेव इंटर कालेज मोरना, एमएसएसडी डिग्री कालेज मोरना के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में थाना भोपा प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि आज महिलाएं अनेक क्षेत्रों में देश के गौरव को बढ़ा रही हैं। इसलिए महिलाओं को कमजोर नहीं आंकना चाहिए। फब्तियां कसने वालों, स्कूली बैग को छीनने वालों, अनावश्यक टिप्पणी करने वालों, अन्य किसी भी परेशानी में परिजनों से खुलकर बात करें तथा 1090 महिला हेल्पलाइन सहित थाना प्रभारी व सीओ के मोबाइल नंबरों पर आपात काल की स्थिति में तुरंत कॉल करें। पीड़ित की पहचान को बिल्कुल गुप्त रखे जाने का प्रावधान है। इस मौके पर उपनिरीक्षक तेजसिंह यादव, प्रधानाचार्य फूलचंद, अध्यापिका मंजु शर्मा, शालिनी, विनीता, रेशुका, पूजा, मोनिका शर्मा, आशा पोसवाल, प्रीति शर्मा आदि मौजूद रहे।
उधर, इंटर कालेज भोकरहेड़ी के प्रांगण में सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान ने कहा कि किसी भी परेशानी में हौसला नहीं खोना है। अपने आपको कभी भी कमजोर नहीं समझना चाहिए। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा परी नियुक्त की जाएंगी। किसी भी प्रकार के अत्याचार व शोषण के लिए प्रशासन की तुरंत सहायता ले तथा बेझिझक होकर कॉल करें। पुलिस तत्परता से घटना के संबंध में एक्शन लेगी। इस मौके प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी, रामेश्वर राम, कीरतसिंह, नीरू, शिवांगी, अनुज, मंजू, सुरेशचंद, सुनील आदि उपस्थित रहे।