{"_id":"5a1b103f4f1c1bb6678be293","slug":"71511723071-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो मन भाया, उसे दिया वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो मन भाया, उसे दिया वोट
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं ने दिखाया उत्साह
मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव में युवा भी अहम भूमिका में हैं। मतदान के लिए बूथों पर युवाओं के साथ बुजुर्गों की लाइन लगी रही। युवा वोटर उत्साहपूर्वक वोट करने पहुंचे। हालांकि युवाओं ने भी दिल की बात जाहिर करने से गुरेज किया। युवाओं को जो प्रत्याशी मन से भाया, उसको वोट किया। पहली बार मतदान करने पहुंची युवतियां और युवकों में भी प्रतिनिधि चुनने का जुनून नजर आया।
कोई कंधों पर तो कोई स्कूटर से पहुंचा
निकाय चुनाव में अपने वार्ड समेत शहर का प्रतिनिधि चुनने के लिए बुजुर्ग भी बीडी-हुक्का छोड़कर बूथ पर पहुंचे। युवाओं के बीच बुजुर्ग मतदाता भी नजर आए। किसी ने 10वीं बार मतदान किया तो कोई 8आठवीं बार मतदान करने पहुंचा। परिजन बुजुर्गों को कंधे पर लेकर आए तो कोई स्कूटर की सवारी कर बूथ तक पहुंचे। कई बूथों पर बुजुर्गों को आधार कार्ड में नाम सही नहीं मिलने वापस जाना पड़ा।
पहली बार वोट डालने वाले युवा बोले:
- दक्षिणी रामपुरी के बूथ पर वोट डालने आई युवती निकिता ने कहा कि निकाय चुनाव में पहली बार वोट डालकर अच्छा लगा। पहले बैलेट पेपर को देखा और उसके बाद प्रत्याशी को समझा। जो प्रत्याशी मन को भाया है, उसको वोट दिया है।
विज्ञापन
- छात्रा मानसी ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक युवा को वोट करना चाहिए। मताधिकार का प्रयोग करना हमारा अधिकार है। इसके लिए युवाओं को अधिक से अधिक जागरूक करने की जरूरत है। पहली बार मतदान किया है, यह अनुभव बेहतर रहा।
- छात्रा शिवानी ने कहा कि पहली बार मतदान किया है। मतदान करने के बाद वह भी लोकतंत्र की भागीदारी बन गई। वोट डालने के लिए वह माता के साथ बूथ पर अंाई है। वोट डालने का अनुभव अच्छा रहा है।
- छात्रा लविश ने कहा कि चुनाव में पहली बार वोट किया है, लेकिन आधार कार्ड नहीं था। राशन कार्ड से वोट डाला है। लोकतंत्र के समर में हिस्सेदारी लेकर अच्छा लगा। चेयरमैन कोई भी बने शहर का विकास कराने वाला होना चाहिए।