{"_id":"5a147e6d4f1c1b156b8b7630","slug":"71511292525-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने हॉर्डिंग्स और पोस्टर हटवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने हॉर्डिंग्स और पोस्टर हटवाए
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बुधवार को संभावित निकाय चुनाव के लिए नियत पर्यवेक्षक देवाशीष पांडा के दौरे के मद्देनजर कस्बे की गलियों में प्रत्याशियों की चुनाव सामग्री हटवाई। पुलिस ने अवैध तरीके से लगाए गए बैनर और पोस्टरों की वीडियोग्राफी कराई।
मंगलवार को थाने में पर्यवेक्षक के दौरे का प्रोग्राम आने के बाद पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया। प्रभारी निरीक्षक जीसी शर्मा ने पुलिस बल और नगर पंचायत कर्मचारियों को लेकर कस्बे के मोहल्ला तगायान मुस्लिम, बाजार कलां, चौहट्टा आदि कई मोहल्लों में भ्रमण कर अध्यक्ष और सदस्य पद के उम्मीदवारों के बिना अनुमति के लगे बैनर, फ्लेक्श और पोस्टरों को उतरवाया। उन्होंने प्रत्याशियों को कई मोहल्लों में अवैध रूप से लगी प्रचार सामग्री को खुद हटवाने की हिदायत दी। कहा कि यदि बुधवार तक नहीं हटवाए गई तो आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। कस्बे में पांचों पोलिंग स्टेशनों पर लगने वाले 19 बूथों पर जाकर जायजा लिया। पुलिस ने मतदान केंद्रों के आसपास चस्पा की गई चुनाव प्रचार सामग्री को सख्ती से हटवाई। उधर, बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मत पर्चियों को वितरण कार्य चल रहा है।
सांझ ढलते ही नारों से गूंज रही गलियां
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में चुनाव प्रचार चरम पर है। खासकर बच्चों द्वारा गली-मौहल्लों में चुनाव प्रचार करने का अलग अंदाज सबको लुभा रहा है। जोश से लवरेज बच्चों द्वारा सांझ ढलते ही चिर परिचित अंदाज में प्रत्याशियों के समर्थन में नारेबाजी और हुल्लड़ से चुनाव का उल्लास नजर आता है। राजनीति से कोसों दूर बच्चे हाथ में झंडे और पोस्टर लेकर गलियों में घूमते हैं। एक प्रत्याशी द्वारा बाकायदा नाम की टॉपी छपवाकर बच्चों को बंटवा दी है। शाम के वक्त बच्चे एक रंग की टोपी में आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। प्रचार के बाद प्रत्याशियों के दफ्तरों पर जाकर पकोड़ी और मिठाइयों का आनंद लेते हैं। इन बच्चों की यही दावत उन्हें प्रत्याशी के समर्थन में घूमने को लालायित करती है।
विज्ञापन
प्रत्याशियों के बैनर, हॉर्डिँग्स उतरवाए
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने नगर पंचायत कर्मचारियों को साथ लेकर बाजार में चुनाव प्रचार के लिए लगे सभी बैनरों और पोस्टरों को उतरवाया। नगर पंचायत चेयरमैन और सभासद प्रत्याशियों को आचार संहिता का उल्लंघन न करने की चेतावनी दी। उल्लेखनीय है कि नगर निकाय के चुनाव में चेयरमैन पद के लिए 14 और 16 वार्डों के सभासद पद के लिए प्रत्याशियों ने अपने अपने प्रचार में बैनर-होर्डिंग लगाकर बाजार को पाट दिया था। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।
निकाय चुनाव में पुलिस की कार्रवाई
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिये 19 शातिर अपराधियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट, 60 बदमाशों के विरुद्ध 110जी और 283 लोगों को शांतिभंग करने की आशंका में निरुद्ध किया गया है। सभी आरोपियों की चालान रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। गुंडा एक्ट के अंतर्गत पाबंद बदमाशों को जिला बदर करने की भी संस्तुति की गई है।