{"_id":"59fb6d444f1c1b6e548ba660","slug":"71509649732-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव श्रृंखला बना ईमानदारी का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव श्रृंखला बना ईमानदारी का संदेश दिया
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव श्रृंखला बना ईमानदारी का संदेश दिया
मुजफ्फरनगर। पंजाब नेशनल बैंक के सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत मदरसे के छात्रों ने चरथावल-थानाभवन मार्ग पर मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को ईमानदारी से अपने दायित्व निर्वहन के साथ ही सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
पंजाब नेशनल बैंक की शाखा हनुमान चौक द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत चरथावल रोड पर स्थित मदरसा मुरादिया में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पीएनबी मंडल कार्यालय के डीजीएम राजेंद्र सिंह राठौर ने छात्रों और अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों की पूर्ति करनी चाहिए। आज भ्रष्टाचार के कारण देश में अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, इसलिए हमें भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। गोष्ठी की अध्यक्षता मुफ्ती खलीलुर्रहमान ने की। यहां उपस्थित विद्यार्थियों और लोगों को रिश्वत न लेने न देने और जनहित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने चरथावल-थानाभवन मार्ग पर छात्रों ने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई। पीएनबी के वरिष्ठ प्रबंधक कांती राठी ने सभी का आभार जताया।