फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सफाई व्यवस्था ठप करने की दी चेतावनी

सफाई व्यवस्था ठप करने की दी चेतावनी

Fri, 25 Aug 2017 01:39 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था ठप  करने की दी चेतावनी
एटूजेड कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर एटूजेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर शुक्रवार से डलाव घरों से भी कूड़ा नहीं उठाए जाने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने प्रदर्शन पालिका के खिलाफ नारेबाजी की।

एटूजेड कंपनी के माध्यम से शहर में घर-घर कूड़ा उठाया जाता है। डलाव घरों से सुबह-शाम को कूड़ा उठाया जाता है। कंपनी के सफाई कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि के लिए नोटिस दे रखा है। मांग पूरी नहीं होने पर बुधवार शाम से कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने का काम बंद कर दिया। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने मीनाक्षी चौक पर एकत्र होकर मीटिंग की। उसके बाद प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन कर कूड़ा नहीं उठाने का एलान किया है। शुक्रवार से पूरी तहर सफाई व्यवस्था को ठप करने की रणनीति बनाई गई है। कंपनी मैनेजर रविंद्र सिंह ने बताया कि नगर पालिका से कंपनी को भुगतान पूरानी दरों पर ही किया जा रहा है, ऐसे में कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि नहीं की जा सकती है। उधर, पालिका प्रशासन भी कूड़ा निस्तारण के लिए अपने स्तर पर प्रबंध करने में लगा है। प्रदर्शनकारियों में संदीप, आशू, सुनील, अरुण, दीपक, अनिल, मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed