{"_id":"5982243c4f1c1b92218b47c7","slug":"71501701180-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों और पंजाबी समाज ने सीओ को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों और पंजाबी समाज ने सीओ को घेरा
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों और पंजाबी समाज ने सीओ को घेरा
खतौली। व्यापारियों और पंजाबी समाज के लोगों ने अधिवक्ता के साथ अभद्रता करने वाले आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सीओ का घेराव किया।
मंगलवार की शाम को दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एडवोकेट मनोज भाटिया थाने गए थे। थाने में ही पुलिस के समक्ष एक व्यक्ति ने अधिवक्ता के साथ अभद्रता कर दी थी। जिसे लेकर व्यापारियों और पंजाबी समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया था। बुधवार को व्यापारियों और पंजाबी समाज के लोगों की एक बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। इसके बाद व्यापारी और पंजाबी समाज के लोग एकत्र होकर थाने में पहुंचे। थाने में इंस्पेक्टर के नहीं मिलने पर वे पालिका स्थित सीओ कार्यालय गए। कार्यालय में सीओ का घेराव कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। सीओ डा. राजीव कुमार सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।