फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   700 meter road of Talheri elderly village turned into potholes

तलहेड़ी बुजुर्ग गांव का 700 मीटर मार्ग गड्ढों में तब्दील

Sun, 27 Feb 2022 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
700 meter road of Talheri elderly village turned into potholes
तलहेड़ी बुजुर्ग गांव का 700 मीटर मार्ग गड्ढों में तब्दील
विज्ञापन

देवबंद/तलहेड़ी। तलहेड़ी बुजुर्ग बस स्टैंड से तलहेड़ी गांव में आने वाला मुख्य मार्ग गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बारिश में तो टूटी सड़क पर जलभराव होने से आवागमन भी प्रभावित हो जाता है। जिस कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

करीब 700 मीटर के उक्त मार्ग पर गहरे गड्ढे होने से ग्रामीण ही नहीं स्कूली बच्चों को भी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। शनिवार को हुई बारिश ने तो उक्त मार्ग की हालत और बिगाड़ दी। ग्रामीणों की माने तो पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं होने से घरों से निकलना वाला गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। इससे तलहेड़ी बुजुर्ग ही नहीं बल्कि हुलासगढ़, धर्मपुर, भवनपुर व इस्माइलपुर समेत दर्जनभर गांव के लोग परेशान हैं, क्योंकि उक्त गांवों के अधिकांश लोग इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। लंबे समय से ग्रामीण सड़क बनवाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिसको लेकर लोगों में भारी रोष व्याप्त है। इसी गांव के ग्रामीण अंकुर शर्मा ने बताया कि टूटी सड़क पर जलभराव होने से घर से घेर तक आने जाने में बेहद परेशानी होती है। साइकिल व बाइक सवार तक कीचड़ में फिसल कर चोटिल हो रहे हैं। गंदा पानी गिरने से कपड़े खराब होते हैं। ग्रामीण अरुण शर्मा ने बताया कि उसकी गांव में किरयाना की दुकान है जिसका सामान लेने उन्हें बस स्टैंड पर जाना पड़ता है। लेकिन सड़क खराब होने से भारी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed