{"_id":"5feb7eaf8ebc3ec14b28b6e3","slug":"70-thousand-robbed-from-bandhan-bank-employee-muzaffarnagar-news-mrt5180297118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधन बैंक के कर्मचारी से 70 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधन बैंक के कर्मचारी से 70 हजार की लूट
विज्ञापन
बंधन बैंक के कर्मचारी से 70 हजार की लूट
मुजफ्फरनगर, चरथावल। गांव चौकड़ा के निकट बाइक सवार तीन लुटेरों ने वसूली कर लौट रहे बंधन बैंक के कर्मचारी वतन से तमंचे के बल पर 70 हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भोपा क्षेत्र के गांव गड़वाड़ा निवासी वतन शर्मा चरथावल स्थित बंधन बैंक में काम करते हैं। मंगलवार दोपहर वह चरथावल क्षेत्र के गांव चौकड़ा में बैंक द्वारा दिए गए माइक्रो लोन की वसूली कर लौट रहे थे। पीड़ित के अनुसार, जैसे ही वह गांव से बाहर निकलकर चरथावल जाने लगे। इसी दौरान जंगल में पहले से मौजूद तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। लुटेरों ने बाइक रुकते ही वतन पर तमंचे तान दिए और गोली मारने की धमकी देकर वसूली कर लाए गए 70 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद लुटेरे बैंक कर्मचारी को गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। तत्काल एएसपी विवेक चंद और एसओ धर्मेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ करते हुए लुटेरों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शाम तक भी घटना की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।