फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   66 year old Veerpal Nirwal served the party for 33 years

वीरपाल की ताजपोशी कार्यकर्ताओ के लिए संदेश

Sun, 04 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
66 year old Veerpal Nirwal served the party for 33 years
66 वर्षीय वीरपाल निर्वाल ने 33 वर्षों तक पार्टी की सेवा की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा ने डॉ. वीरपाल निर्वाल जैसे जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संदेश देने का काम किया है। पार्टी ने यह दिखा दिया कि कार्यकर्ता ही उसके लिए सर्वोपरि हैं।

भोपा के मूल निवासी डॉ. वीरपाल निर्वाल का जन्म 1955 को हुआ। वह सबसे पहले आरएसएस से जुड़े और मोरना के खंड बौद्धिक प्रमुख रहे। स्वदेशी जागरण मंच के तहसील संयोजक रहे। 1987 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। चिकित्सा प्रकोष्ठ के भाजपा के जिलाध्यक्ष बने। वह जिला सदस्यता प्रमुख, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी से सदस्य, भाजपा के जिला महामंत्री, विधानसभा क्षेत्र संयोजक, जिला संपर्क प्रमुख, किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, नमामि गंगे समिति के सदस्य, लोकसभा चुनाव में विधानसभा प्रभारी रहे। 2002 में वह मोरना और 2012 में मीरापुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े। बड़ी बात यह है कि बीते 33 वर्षों से वह लगातार पार्टी की सेवा कर रहे हैं। पार्टी ने उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया। डॉ. वीरपाल निर्वाल को जिपं अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं में यह संदेश देने का काम किया कि पार्टी सम्मान के मामले में कार्यकर्ताओं को ही आगे रखेगी। निर्वाल की जीत से कार्यकर्ताओं में एक उत्साह भी बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed