{"_id":"650058be1f34287144022206","slug":"63-thousand-children-took-the-skill-assessment-exam-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-7357-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 63 हजार बच्चों ने दी निपुण आंकलन परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 63 हजार बच्चों ने दी निपुण आंकलन परीक्षा
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में 951 परिषदीय और आठ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में निपुण आंकलन परीक्षा कराई गई, कक्षा चार से आठ तक के परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। 63 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि पांच हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मंगलवार को कक्षा चार से आठ तक के छात्र-छात्राओं की निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गणित एवं विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसके लिए पंजीकृत 68 हजार 985 में से 63 हजार 108 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। पांच हजार 877 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। मंगलवार को भी सभी 959 विद्यालयों में परीक्षा को सुचारू और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, एआरपी, शिक्षामित्र और अन्य अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा कराई गई। सभी विद्यार्थियों ने अपने सवालों के जवाब ओएमआर सीट पर दिए। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों की ओएमआर सीट को शिक्षकों द्वारा सरल ऐप पर स्कैन किया गया।