फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गर्भपात करवाने वाली महिला को जीवन में कभी खुशी नही मिलती- जैन मुनि

गर्भपात करवाने वाली महिला को जीवन में कभी खुशी नही मिलती- जैन मुनि

Mon, 15 Apr 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
गर्भपात करवाने वाली महिला को जीवन में कभी खुशी नही मिलती- जैन मुनि
बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया : जैन मुनि
विज्ञापन

बुढ़ाना। आचार्य रत्न ज्ञान सागर जी महाराज ने अमृत वर्षा करते हुए कहा कि बेटी नही बचाओगे तो, बहू कहां से लाओगे। उन्होंने कहा कि हमारे देश में बेटियों ने हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर अपना परचम लहराया है।
पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक आदिनाथ जिनबिंब प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन गर्भकल्याण उत्तर रूप विषय पर प्रवचन हुआ। आचार्य रत्न जैन मुनि ने प्रवचन को गर्भपात व बेटी बचाओ विषय पर फोकस किया। उन्होंने महिलाओं को गर्भधारण से लेकर बच्चे के पैदा होने तक की सभी क्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गर्भपात करवाने वाली महिला को जीवन में कभी खुशी नहीं मिलती है। ऐसी महिला को अच्छी संतान की कभी प्राप्त नहीं होती है। उन्होंने बताया कि मदर टेरेसा ने काहिरा में हुई विश्व जनसंख्या संगोष्ठी में कहा था कि गर्भपात, आज विश्व- शांति को नष्ट करने का सबसे बड़ा कारण है। जिसने जीवन दिया है केवल एक उसी प्रभु को जीवन लेने का अधिकार है। उसके अतिरिक्त किसी को भी, चाहे व माता-पिता हो, डॉक्टर हो, कोई संस्था या सरकार हो, गर्भपात द्वारा जीवन लेने का कोई अधिकार नही हैं। उन्होंने बताया कि बेटी अभिशाप नही है, वरदान साबित हो रही है। बेटिया फाइटर प्लेन उड़ा रही है। राजनीति में आकर महिलाएं विभिन्न मंत्रालय संभाल रही हैं। वैज्ञानिक बनकर देश के लिए विभिन्न आविष्कार कर रही हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. बनकर मरीजों को जीवन दे रही हैं। स्पोर्ट्स में बेटियों ने मुकाम हासिल कर अपना परचम लहराया है। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर बल देते हुए कहा कि बेटी नहीं बचाओगे तो, बहू कहां से लाओगे। इस मौके पर विधि विधान के अनुसार माता मरूदेवी की गोद भराई की रस्म करवाई गई। इसके बारे में महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सकल जैन समाज के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।
विज्ञापन


समस्याओं के समाधान की जानकारी दी
बुढ़ाना। श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक आदिनाथ जिनबिंब प्रतिष्ठा महोत्सव में ऑल इंडिया जैन बैंकर्स कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में विभिन्न बैंकों के उच्चपदों पर आसीन अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी बैंक में खाता खुलवाते समय उसमें नामिनी का नाम अवश्य लिखवाएं। अधिकारियों ने इंटरनेट बैंकिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा खरीद फरोख्त से लेकर पैसों व जमीन का लेनदेन कैशलेस किया जा सकता है। अधिकारियों ने व्यापार करने के लिए अथवा व्यापार बढ़ाने के लिए बैंकों द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न ऋण संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर विकास जैन, विनोद जैन, प्रवीन जैन, जेके जैन, गजेंद्र जैन, श्रीयांश जैन व नमन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed