फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   व्यापार संगठन ने डीएम को दिए सुझाव

व्यापार संगठन ने डीएम को दिए सुझाव

Thu, 14 Mar 2019 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
व्यापार संगठन ने डीएम को दिए सुझाव
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए डीएम को सुझाव दिए हैं। डीएम अजय शंकर पांडेय को दिए ज्ञापन में कहा गया कि लोकसभा चुनाव से पहले जिम्मेदार नागरिकों की शांति समिति की बैठक की जाए। संदिग्ध परिस्थितियों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं। जलनिगम के द्वारा तोड़ी जा रही सड़कों को ठीक कराया जाए। ई-रिक्शाओं को व्यवस्थित किया जाए। कुल सात सुझाव दिए गए हैं। ज्ञापन देने वालों में कृष्णगोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, भूरा कुरैशी, प्रवीण जैन, फुरकान, जीशान, सुनील, दानिश कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीएम को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वेटनरी पैरावेट पशुमित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। शिक्षा मित्र की भांति दस हजार मासिक मानदेय की मांग की। कहा कि वे लोग सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक काम करते हैं और उन्हें एक दिन में 100 रुपये भी नहीं मिल पा रहे हैं। शिक्षा मित्र की तरह मानदेय दस हजार किया जाए। टीकाकरण में साढे़ चार रुपये प्रति टीका दिया जाए। जो पैसा टीकाकरण के अंतिम चरण में दिया जाता है, उसे पहले दिया जाए। इसके अलावा कई मांगे रखी गईं। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रविंद्र गिरी, सतीश कुमार, संदीप कुमार, ओमप्रकाश, बलराम गिरी, अभिनव कुमार, रोहित कुमार, राजपाल, मोतीलाल, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed