{"_id":"5c82baa5bdec221456010e5c","slug":"61552071333-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी में दोबारा हुई भौतिक विज्ञान की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी में दोबारा हुई भौतिक विज्ञान की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सामूहिक नकल पकड़े जाने के मामले में जनता इंटर कॉलेज बाढ़ में रद्द हुई इंटर की भौतिक विज्ञान की परीक्षा शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज में हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।
चरथावल क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज बाढ़ परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल पकड़े जाने का खुलासा हुआ था। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के निर्देश पर एसटीएफ टीम ने 22 फरवरी की दूसरी पाली में जनता इंटर कॉलेज बाढ़ के परीक्षा केंद्र पर छापा मारकर इंटर के भौतिक विज्ञान की परीक्षा में सामूहिक नकल पकड़ी थी। टीम ने मौके से केंद्र व्यवस्थापक योगेंद्रपाल सिंह के अलावा नकल माफिया समेत 17 लोगों को नकल कराने के आरोप में पकड़ा था। डीएम अजय शंकर पांडे ने शासन को रिपोर्ट भेज कर इस परीक्षा केंद्र पर हुई इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा को निरस्त करने की संस्तुति की थी। डीएम की संस्तुति के आधार पर उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 22 फरवरी को बाढ़ परीक्षा केंद्र पर हुई इंटर की भौतिक विज्ञान की परीक्षा को रद्द कर दिया था।
उधर, जीआईसी के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार ने बताया कि रद्द हुई परीक्षा शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज में कराई गई। बाढ़ परीक्षा केंद्र पर भौतिक विज्ञान की परीक्षा में शामिल 643 परीक्षार्थियों की पुन: परीक्षा दूसरी पाली में हुई। 637 परीक्षार्थी पेपर में शामिल हुए, जबकि छह परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। उधर, परीक्षा को लेकर जीआईसी पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। दूसरी ओर, परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी दूर दराज से आए। उनके परिजनों का जीआईसी के बाहर जमावड़ा रहा।