फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जिले की अंजलि बनेगी डिप्टी एसपी

जिले की अंजलि बनेगी डिप्टी एसपी

Sun, 24 Feb 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
जिले की अंजलि बनेगी डिप्टी एसपी
मुजफ्फरनगर। यूपी पीसीएस की सूची में जिले की अंजलि को 72 वां स्थान मिला है। वह प्रदेश में डिप्टी एसपी बनेगी। उसकी इस उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। वह डीएवी कॉलेज की प्राचार्या डॉ शशि शर्मा की पुत्रवधू हैं। अपने दूसरे प्रयास में उसने यह सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

गाजियाबाद की अंजलि का विवाह डीएवी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशि शर्मा के बेटे प्रभात शर्मा से एक वर्ष पूर्व हुआ था। उसने वर्ष 2016 में अपने प्रथम प्रयास में भी इस परीक्षा में सफलता हासिल की थी। प्रथम प्रयास में वे सहायक आयुक्त पद के लिए चयनित हुई थी। वर्तमान में वे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग में बतौर सहायक आयुक्त कार्यरत हैं। शास्त्रीय नृत्य का प्रशिक्षण ले चुकी अंजलि गायन में भी विशेष रुचि रखती हैं और स्वयं एक उत्कृष्ट गायिका भी हैं। डिप्टी एसपी बनने की उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। महावीर चौक स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उनके पति प्रभात शर्मा शिक्षा विभाग से जुडे़ हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, सतत अभ्यास को दिया। सफलता के लिए उन्होंने सेल्फ-स्टडी और लेखन अभ्यास पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed