{"_id":"5c646dc0bdec22105574f087","slug":"61550085568-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश की रक्षा करे प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश की रक्षा करे प्रशासन
विज्ञापन
गोवंश की रक्षा करे प्रशासन
मुजफ्फरनगर। शहीद भगत सिंह गोसेवा समिति ने शुक्रताल खादर में 200 गायों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। समिति ने मौतों की जांच कराने की मांग की है। शिवचौक पर कैंडल मार्च निकाल मृतक गायों की आत्मा की शांति को प्रार्थना की।
गोसेवा समिति का कहना है कि जहां पहली रोटी गाय को दी जाती है, गाय में देवताओं का वास बताया जाता है, वहां इस तरह गायों की मौत बहुत ही दुखद है। टीम ने मौके पर पर पहुंचकर घटना की पुरी जानकारी ली है। प्रदेश अध्यक्ष विकास अग्रवाल का कहना है कि गोवंश की मौत के लिए प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार है। दो सौ गायों का मरना बड़ी बात है। समिति ने गोवंश की आत्मा की शांति के लिए शिवचौक पर कैंडल मार्च निकाला। कशिश गोयल, सचिन सिंघल, अमित मित्तल, शुभम बंसल, मनीष बंसल, शुभम कुटबा, सतेंद्र, निकुंज सैनी, शुभम चाहल, शुभम त्यागी, वासु सिंघल, अंकित गर्ग आदि मौजूद रहे।