फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सभी लोकसभा क्षेत्रों में होंगे युवा सम्मेलन: गोयल

सभी लोकसभा क्षेत्रों में होंगे युवा सम्मेलन: गोयल

Sat, 09 Feb 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
सभी लोकसभा क्षेत्रों में होंगे युवा सम्मेलन: गोयल
सभी लोकसभा क्षेत्रों में होंगे युवा सम्मेलन: गोयल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वरुण गोयल ने कहा कि पूरे प्रदेश में युवा सम्मेलन के आयोजन होंगे। कमल संदेश बाइक रैली में सात लाख युवा जुड़ेंगे। लोकसभा चुनाव तक लगातार अभियान चलेगा।

रुड़की रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में गोयल ने कहा कि प्रदेश के सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में युवा सम्मेलन आयोजित होंगे। युवाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए भाजयुमो ने अभियान चलाया है। हमारा संकल्प मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाना है। लोकसभा चुनाव तक 34 प्रकार के कार्यक्रम संगठन चला रहा है। दो मार्च से कमल संदेश बाइक रैली अभियान प्रारंभ होने जा रहा है। सात लाख युवा इसमें सहभागिता करेंगे। प्रदेश में 25 वीडियो वैन लखनऊ से डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने प्रारंभ की है। कॉलेजों में जाकर ये वैन उन्हें जोड़ने का काम करेगी। युवा मोर्चा इससे पहले सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में अंबेडकर शोभा यात्रा के कार्यक्रम चलाकर 40 हजार दलित युवाओं के बीच जा चुका है। युवा शक्ति सम्मेलन आयोजित कर चुका है। स्वच्छता अभियान में अपनी उपस्थिति बहुत ही अच्छे ढंक से दर्ज करा चुका है। हाल ही में कमल क्रिकेट प्रतियोगिता कराकर 11280 खिलाडियों को जोडऩे का काम किया। वार्ता में जिलाध्यक्ष कुशवेंद्र तोमर, सोनू वाल्मीकि, अभिषेक त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed