{"_id":"5c34f69abdec223d834c4a2f","slug":"61546974874-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगारपरक शिक्षा की ओर अग्रसर हो युवा: मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगारपरक शिक्षा की ओर अग्रसर हो युवा: मुकेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं के लिए रोजगारपरक शिक्षा जरूरी
चरथावल। पूर्व राज्यमंत्री एवं सपा के वरिष्ठ नेता मुकेश चौधरी ने कहा कि ग्रामीण अंचल के युवा रोजगारपरक शिक्षा की ओर अग्रसर हों।
कस्बे में पंचवटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में आयोजित यूथ कार्यशाला में मुख्य अतिथि मुकेश चौधरी ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा के अलावा उच्च शिक्षा में भी गांव के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। वर्तमान में युवाओं का आईआईटी और मेडिकल के प्रति अधिक रुझान है। जबकि ग्रेजुएशन और परास्नातक के बाद युवा अच्छा कॅरियर पा सकते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को एक लक्ष्य निर्धारित कर उच्च शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में छात्र-छात्राएं 12 वीं के बाद रोजगारपरक शिक्षा ग्रहण कर राष्ट्र के उत्थान में सहभागी बनें। चौधरी ने युवाओं को अनुशासन और नैतिक मूल्यों को बनाएं रखने का आह्वान भी किया। सलमान चौधरी, इरफान, सलमान अंसारी, नुसरत, तरूण गर्ग, शाहदीन अंसारी, नौशाद मौजूद रहे।