{"_id":"5bad2961867a557f60167496","slug":"61538074977-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिटटी की ढांग गिरने से मिस्त्री गड़ढे में दबा, मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिटटी की ढांग गिरने से मिस्त्री गड़ढे में दबा, मिस्त्री की मौत
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढांग में दबकर मजदूर की मौत
खतौली (मुजफ्फरनगर)। जानसठ तिरहे पर पेट्रोल पंप के सामने पेयजल आपूर्ति को सुचारु करने के लिए गड्ढे में पाइप लाइन ठीक करते समय मिट्टी की ढांग गिरने से मिस्त्री उसके अंदर दब गया। इस दौरान साथ में काम करने वाले पिता व दो मजदूर भी घायल भी हो गए, जिनकी बाल बाल जान बची। कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी से गड्ढे में दबे मिस्त्री को बाहर निकाला गया। घायल मिस्त्री की मेरठ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मिस्त्री की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
इस्लामाबाद भूड़ निवासी गुलरेज (28) पुत्र अब्दुल रहमान व अपने पिता अब्दुल रहमान के साथ नगरपालिका में पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन ठीक करने की ठेकेदारी करता था। जीटी रोड के किनारे सड़क में बीएसएनएल विभाग की ओर से भूमिगत टेलीफोन की लाइन बिछाई जा रही है। दो सप्ताह पूर्व मशीन से भूमिगत टेलीफोन की लाइन बिछाते समय जानसठ तिराहे पर पेट्रोल पंप के सामने भूमिगत पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन फट गई थी। बृहस्पतिवार को मिस्त्री गुलरेज अपने पिता अब्दुल रहमान व दो अन्य मजदूरों को साथ लेकर पाइप लाइन ठीक कर रहा था। पाइप लाइन ठीक करने के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया था। गड्ढे के अंदर पाइप लाइन ठीक करते समय अचानक मिट्टी की ढांग गिर गई। गड्ढे के अंदर मिस्त्री गुलरेज दब गया। ढांग गिरने से अब्दुल रहमान व दोनों मजदूर भी घायल हो गए थे। मजदूरों व पिता ने गुलरेज के गड्ढे में दब जाने पर शोर मचा दिया। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने नगरपालिका से जेसीबी मशीन को मंगवाया। काफी देर बाद जेसीबी पहुंची। जेसीबी से मिटटी हटवाकर कड़ी मशक्कत के बाद मिस्त्री को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मिस्त्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत में मिस्त्री को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेरठ अस्पताल में ले जाते समय मिस्त्री की मौत हो गई। मिस्त्री की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव को लेकर वापस अस्पताल में आ गए।
गड्ढे में 62 मिनट तक दबा रहा मिस्त्री
मिस्त्री गुलरेज गड्ढे में करीब 62 मिनट तक अंदर दबा रहा। नगरपालिका से जेसीबी मंगवाई गई तो उसका चालक नहीं मिल सका। करीब एक घंटे बाद जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन से मिटटी हटवाकर मिस्त्री को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा
जानसठ तिराहे पर पेट्रोल पंप के सामने गड्ढे में मिस्त्री गुलरेज के मिट्टी में दबने पर मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। जीटी रोड पर सड़क के दोनों ओर जाम लग गया था। पुलिस को मौके से भीड़ हटाने के कई बार लोगों को खदेड़ना पड़ा।
-