{"_id":"5ba15340867a557f5d4c3b6d","slug":"61537299264-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसीएल कंपनी के निवेशकों का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसीएल कंपनी के निवेशकों का तहसील में प्रदर्शन
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
जानसठ। पीएसीएल कंपनी के निवेशकों ने तहसील में प्रदर्शन कर भाजपा की केंद्र सरकार से निवेशकों के करोड़ों रुपये दिलवाने की मांग करते हुए ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
मंगलवार को तहसील परिसर में पीएसीएल कंपनी के के काफी संख्या में निवेशकों ने इंवेस्ट सेफ्टी आर्गनाईजेशन के बैनरतले भाकियू नेता राजबीरी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कंपनी उनके सारे पैसे लेकर अचानक गायब हो गई। निवेशकों द्वारा सुप्रीम कोर्ट में वाद दायर कर पैसा दिलवाने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी 2016 में कंपनी को अपनी संपत्ति बेचकर निवेशकों के पैसे लौटाने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश के बाद भी कंपनी अपनी संपत्ति बेचकर निवेशकों के करोड़ों रुपये लौटाने को तैयार नहीं है। प्रदर्शनकारियों में जितेंद्र चौहान, राजेश कुमार, मूलचंद, राजेंद्र, नवीन, रुखसाना, सोनम, कविता, पूनम, अंजलि, सायरा आदि मौजूद रहे।