{"_id":"5b9c0379867a557ecc3274fb","slug":"61536951161-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के गन्ने की फसल जली
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान के गन्ने की फसल जली
मोरना। ग्राम खाइखेड़ा में शुक्रवार दोपहर को किसान गोपाल पुत्र भावीचंद सैनी के गन्ने के खेत में आग लग गई। जिसमें तीन बीघा फसल जल गई। पीड़ित किसान ने बताया कि विद्युत लाइन ढीली होकर नीचे लटक रही है। जिसकी शिकायत वह कई बार विद्युत अधिकारियों से कर चुका है। इन्हीं लटके तारों में हुए फाल्ट के कारण उठी चिंगारी से उसकी गन्ने की फसल जल गई। गोपाल ने विद्युत निगम के खिलाफ थाने में तहरीर देने की बात कही है। ग्राम प्रधान वसीम अहमद सहित किसानों ने पीड़ित किसान की फसल का मुआवजा देने की मांग की है।
झोलाछाप की दुकानों पर छापामारी
मोरना। झोलाछाप के खिलाफ छापामारी अभियान से मोरना क्षेत्र में हड़कंप मच गया। झोलाछाप अपने क्लीनिक का शटर डालकर फरार हो गये। मुख्य चिकित्साधिकारी प्रेमशंकर मिश्रा, डॉ. कर्ण सिंह अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ. अर्जुन सिंह मोरना चिकित्साधिकारी प्रभारी सहित अन्य चिकित्सकों की टीम ने मोरना में झोलाछापों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। जिसके चलते क्षेत्र के झोलाछाप के क्लीनिक बंद होते नजर आए। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा मौके पर मिले चिकित्सकों को नोटिस देकर कागजात जमा कराने की हिदायत दी गई।