{"_id":"5b98136b867a55013a6c44f5","slug":"61536693099-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगे में मारे गए युवक की पुण्यतिथि मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगे में मारे गए युवक की पुण्यतिथि मनाई
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर। पांच वर्ष पहले दंगे में मारे गए गांव काकड़ा निवासी विकास की पांचवीं पुण्यतिथि पर हवन-यज्ञ किया गया। गौरतलब है कि कवाल कांड के बाद सात सितंबर 2013 को नंगला मंदौड़ की महापंचायत से लौटते लोगों पर मंसूरपुर के गांव पुरबालियान में हमला किया गया था, जिसमें विकास गंभीर रूप से घायल हुआ था। बाद में विकास की मेरठ में उपचार के दौरान 11 सितंबर को मौत हो गई थी। मंगलवार को विकास की पांचवीं पुण्यतिथि पर गांव में यज्ञ किया गया। पिता जवाहर सिंह, मां सुरेश देवी, भाई अवनीश के अलावा वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, सचिन, विनीत आर्य, बलवान सिंह, चंद्रपाल सिंह, रमेश कुमार, राज सिंह ने यज में आहूतियां दी।
गोगाजी म्हाड़ी पर दो दिवसीय कार्यक्रम 17 से
शाहपुर। गांव बरवाला में जाहरवीर गोगाजी की म्हाड़ी पर 17 सितंबर से दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। म्हाड़ी के शरद पाल भगत जी ने बताया कि 17 सितंबर को सुबह भूमिया खेड़े की परिक्रमा के साथ ही रात में धार्मिक संगीत का आयोजन किया जाएगा। 18 सितंबर को हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।