{"_id":"5b98101e867a557ebb22d85f","slug":"61536692254-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवाल में ध्वज यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवाल में ध्वज यात्रा निकाली
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
क वाल में ध्वज यात्रा निकाली
जानसठ। ग्राम कवाल में कमेटी द्वारा रामलीला के शुभारंभ को लेकर ध्वज यात्रा निकाली गई। यात्रा के बाद ध्वज को रामलीला मंच पर स्थापित किया गया। रामलीला कमेटी के डॉयरेक्टर हरिराज सैनी ने बताया कि ध्वज निकालकर रामलीला शुरू होने का संकेत होता है। कलाकार अपनी तैयारी शुरू कर देते हैं। ध्वज यात्रा में जगदीश प्रजापति, मदनलाल सैनी, नरेश, टीकम सिंह, राजेंद्र, राकेश आदि रहे।
तिसंग क्षेत्र अध्यक्ष बने टीटू
जानसठ। ग्राम तिसंग में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत द्वारा टीटू वालिया को ग्राम पंचायत तिसंग का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक तहसील अध्यक्ष अशोक चौधरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दो अक्तूबर को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को लेकर यूनियन के कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष विपिन महदियान, खालिद गुर्जर, राजन वालिया, नवीन राजपूत आदि रहे।
आरोपी पक्ष के समर्थन में आए दर्जनों लोग
जानसठ। ग्राम बसायच के दो पक्षों में लगभग डेढ़ वर्ष से चल रहे खेत की मेंड़ के विवाद में एक वर्ष पूर्व युवती ने छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने थाने में पहुंचकर आरोप को निराधार बताया। गांव के ओमपाल पुत्र किशन सिंह और राकेश के बीच खेत की मेंड़ को लेकर विवाद चला आ रहा है। पिछले वर्ष विवाद होने के बाद ओमपाल की भतीजी ने राकेश, रवि पर छेड़छाड़ का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें मंगलवार को गांव के दर्जनों लोगों ने जानसठ कोतवाली पर पहुंचकर आरोप को निराधार बताया। ग्रामीणों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान सविता, लक्ष्मी, कमला, ओम प्रकाश, मोनू गुर्जर, जबर सिंह बैंसला, सौरभ, सुंदर, सुनील आदि मौजूद रहे।