फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पंचायत में हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई

पंचायत में हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई

Sun, 02 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
पंचायत में हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई
छात्रों के हमलावरों को गिरफ्तार करो
विज्ञापन

खतौली।
गुर्जर समाज की पंचायत में वक्ताओं ने पुलिस प्रशासन से छात्रों पर बस में हमला करके घायल करने वाले नामजद हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने चेतावनी देेते हुए कहा कि अगर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो 10 सितंबर को गुर्जर कालोनी में महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।
गांव अंतवाड़ा में गजे सिंह के घेर में रविवार को गुर्जर समाज की पंचायत हुई। वक्ताओं ने कहा कि 28 अगस्त को गांव के छात्रों पर बस में आते समय गांव लाडपुर में दलित समाज के लोगों ने हमला कर दिया था। इस हमले में पांच छात्र घायल हो गए थे। थाने में 14 हमलावरों के विरुद्ध नामजद मुकदमा व करीब 30 अज्ञात दलितों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया था, जिसमें पुलिस अभी तक एक ही नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बाकी नामजद आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। वक्ताओं ने पुलिस प्रशासन से नामजद हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस संबंध में 21 सदस्यों की समिति बनाई गई। रालोद के प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने एसएसपी से फोन पर बातचीत की। सोमवार को मुख्यालय पर एसएसपी से मुलाकात की जाएगी। उनको पूरे घटनाक्रम के बारे में अवगत कराया जाएगा। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 10 सितंबर को गुर्जर कालोनी में महापंचायत होगी। अध्यक्षता गांव खेड़ा चौंगावा पूर्व प्रधान तिलकराम ने की तथा संचालन राजबीर एडवोकेट ने किया। पंचायत में बाबा रतन सिंह, सपा नेता इलम सिंह गुर्जर, सरदार सिंह, पूर्व प्रधान सुंदर, धर्मपाल अधाना, कर्णवीर प्रधान, दिमाग सिंह, राकेश फौजी, देवराज गुर्जर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मढ़करीमपुर प्रकरण में सीओ ने बैठक बुलाई
खतौली। गांव मढ़करीमपुर में रास्ते में वैन को खड़ी करने को लेकर ठाकुर व दलित समाज के लोगों के बीच जातीय संघर्ष हो गया था। इस प्रकरण में रविवार को सीओ डा. राजीव कुमार सिंह ने थाने में दोनों समाज के जिम्मेदार लोगों की बैठक बुलाई। सीओ ने गांव में आपस में मिलजुल कर प्रेम से रहने की अपील की। बैठक में दोनों पक्षों के लोगों ने सीओ का समर्थन करते हुए आपस में प्रेमभाव से रहने का आश्वासन दिया। सीओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि गांव में जो भी पक्ष खुराफात करेगा, उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed