{"_id":"5b844a2942c792462d134b62","slug":"61535396393-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमजी में प्रकृति महोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमजी में प्रकृति महोत्सव मनाया
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजी में प्रकृति महोत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के प्रेरक संदेश के साथ ‘प्रकृति महोत्सव’ मनाया गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने आसपास पेड़ लगाने के लिए जागरूकता के लिए स्कूल में रैली निकाली और विद्यालय के शिक्षकों के साथ मिलकर शहीदों की याद में उनके नाम से पौधरोपण किया।
स्कूल में मिशन ग्रीन स्कूल अभियान के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ एडिशनल प्रिंसिपल मोनिका गर्ग ने प्रथम पौधे का रोपण करते हुए किया। ईको क्लब के तत्वावधान में पर्यावरण और प्रकृति के संरक्षण में सहयोगी बनने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। कक्षा नौ और कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने रैली के उपरांत ईको क्लब के सदस्य शिक्षकों डॉ श्रीपाल राठी, दीपाली गोयल, अनीता चौधरी, जितेंद्र नारंग, नीति शर्मा, अभिनव त्यागी, राजीव शर्मा आदि के साथ उनके मार्ग निर्देशन में 11 पौधों का रोपण किया। विभिन्न प्रजाति के इन पौधों को देश के अमर शहीदों को समर्पित करते हुए उनका नाम दिया गया। विद्यार्थियों और शिक्षिकों ने पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने और रोपे गए पौधों की देखभाल करने की शपथ भी ली। मोनिका ने बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद में कुल 14 प्रतिशत भूभाग ही वृक्ष से आच्छादित है, जो चिंतनीय है। हमें निरंतर वृक्षारोपण करने के साथ ही वृक्षों को बचाने के लिए काम करना चाहिए।