{"_id":"5b8449f042c7924675343250","slug":"61535396336-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में युवती की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में युवती की मौत, कई घायल
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में युवती की मौत, कई घायल
मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में रक्षाबंधन की शाम हुए हादसों में युवती की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। इनमें से एक युवक को पैर कटने के कारण गंभीर हालत में पहले मेरठ और फिर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।
सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर निवासी जसवंत सिंह की बेटी पूजा रक्षाबंधन पर परिजनों के साथ रिश्तेदारी में आई थी। रविवार शाम वह सहावली बाईपास पर खड़ी थी, जहां किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में पूजा घायल हो गई, जिसे परिजन तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हॉस्पिटल कर्मचारियों ने पूजा की लाश को मोर्चरी भेजने का प्रयास किया, लेकिन उसके परिजन किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की बात कहते शव को लेकर चले गए। उधर, शहर के रुड़की रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार देवबंद के गांव लुहसाना निवासी विपुल शर्मा व राजीव शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में विपुल शर्मा का एक पैर भी कट गया। राहगीरों के अनुसार हादसे के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को कई बार फोन किया, लेकिन फोन रिसीव ही नहीं हुआ। बाद में राहगीर खुद दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से विपुल शर्मा को गंभीर हालत में पहले मेरठ और फिर वहां से दिल्ली के लिए रैफर कर दिया गया। अन्य हादसों में शहर के भोपा बस स्टैंड पर कंबलवाला बाग निवासी जीतम सिंह व महावीर चौक पर जानसठ के गांव नहटोर निवासी रोबिन भी घायल हो गए। उक्त दोनों युवकों को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।