{"_id":"5b7f09ab42c7924655336422","slug":"61535052203-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवकों ने विधायक कपिल देव का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार युवकों ने विधायक कपिल देव का पुतला फूंका
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। स्थानीय डिग्रीधारी बेरोजगार युवकों ने जनपद की फैक्ट्रियों में बाहरी युवकों को नौकरी दिए जाने के मामले में आलोचना करने वाले शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल का पुतला फूंका। नारेबाजी करते हुए युवकों ने चेतावनी दी कि यदि उनको नौकरी दिलवाने का प्रबंध नहीं किया गया तो वे भाजपा के जिला कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।
भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत और विधायक कपिल देव अग्रवाल के बीच जनपद की फैक्ट्रियों में बाहरी युवकों को नौकरी दिए जाने के मामले को लेकर पलटवार बयानबाजी होनी शुरू हो गई है। विधायक की ओर से की गई आलोचना के विरोध में नगर एवं क्षेत्र के बेरोजगार युवक भाकियू जिलाध्यक्ष के पक्ष में खड़े हो गए हैं। बृहस्पतिवार को बेरोजगार युवकों ने विधायक कपिल देव अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा प्रदर्शन किया। इसके बाद आक्रोशित युवकों ने विधायक का पुतला फूंक करके विरोध प्रकट किया। कहा कि विधायक अगर स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार नहीं दिला सकते हैं, तो उनको किसी की आलोचना करना का भी हक नहीं है। मौके पर अमित राजपूत, यथार्थ अहलावत, आकाश मलिक, हिमांशु, गौरव, सिद्धार्थ, अमित राठी, अक्षय आदि बेरोजगार युवक मौजूद रहे।