{"_id":"5b771a4c42c792464802fe67","slug":"61534532172-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रागिनी के साथ दंगल का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रागिनी के साथ दंगल का समापन
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। गांव राजपुर कला में शहीद ललित चौधरी की स्मृति दंगल का समापन रागिनी के रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया गया।
गांव राजपुर कलां में पिछले कई दशकों से शहीद ललित चौधरी की स्मृति में दंगल का आयोजन किया जाता है। दंगल के समापन रागिनी के रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। रागिनी कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, हरेंद्र शर्मा व रालोद जिला अध्यक्ष अजीत राठी ने करते हुए कहा कि रागिनी ग्रामीण क्षेत्र का मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन रही है। रागिनी के जरिए कलाकार अपने देश की संस्कृति व अपने महापुरुषों द्वारा किए गए कार्यों को जनता के सामने रखकर लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलने का आवाहन करते हैं। संयोजक संजीव लंबरदार ने रागिनी कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजन में भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष विपिन मेहंदीयान, तहसील अध्यक्ष अशोक चौधरी, प्रदेश महामंत्री सतीश रायन, प्रदीप, राजेंद्र, देवेंद्र पहलवान, जोगिंदर, सुनील चंचल आदि मौजूद रहे।