फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकियू का चीनी मिल पर धरना प्रदर्शन

भाकियू का चीनी मिल पर धरना प्रदर्शन

Tue, 31 Jul 2018 12:14 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
भाकियू का चीनी मिल पर धरना प्रदर्शन
भाकियू का चीनी मिल पर धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

बुढ़ाना। बकाया गन्ने के भुगतान की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बजाज चीनी मिल भैंसाना परिसर में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने मांगों का एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।

भाकियू कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में चीनी मिलों पर धरना प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को तहसील बुढ़ाना के सभी भाकियू कार्यकर्ता बजाज चीनी मिल भैंसाना पहुंचे। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया तथा धरने पर बैठ गए। धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसानों का शोषण हो रहा है। चीनी मिल किसानों का बकाया भुगतान नहीं दे रही है। गन्ने के बकाया भुगतान की समस्या ने किसान की कमर तोड़ दी है। धरनास्थल पर तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि चीनी मिल भैंसाना ने रास्ते के लिए चंधेड़ी गांव के एक किसान की जमीन ली थी। इस जमीन का किसान को मुआवजा नहीं दिया गया। वक्ताओं ने भाजपा सरकार को अपना निशाना बनाते हुए कहा कि बिजली के बिलों में तथा हार्स पावर में वृद्धि कर के सरकार किसानों का शोषण कर रही है। बिजली के बिलों के बकाया पर सरकार ने किसानों को सरचार्ज में छूट नहीं दी। सरकार ने किसानों की कर्ज माफी में भी ड्रामा किया है। किसानों की सारी समस्याओं को लेकर भाकियू आंदोलन की तैयारी कर रही है। इस मौके पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र को दिया। ज्ञापन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ने का बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान, सुभाष बालियान, सुधीर, मांगेराम, संजीव, हारून, संजय, धर्मपाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed