{"_id":"5b4f93c24f1c1b4b748b5ba1","slug":"61531941826-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की निंदा
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। शुक्रताल शिवधाम कालोनी में आयोजित भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी की बैठक हुई। जिसमें जिला प्रभारी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि खतौली शुगर मिल में घटतौली के खिलाफ आवाज उठाने वाले किसानों के खिलाफ मिल प्रबंधन की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। किसानों की आवाज को दबाने का काम किया गया है। किसी भी सूरत में किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने घरेलू व नलकूप के विद्युत बिलों की दर बढ़ाकर किसान की कमरतोड़ दी है। सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नाहर सिंह सैनी ने कहा कि प्रशासन द्वारा किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 जुलाई को किसानों की मांगों को लेकर जानसठ तहसील पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अध्यक्षता मामचंद ने की। रणवीर सिंह, मुकुल फौजी, विरेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, प्रेमपाल सिंह, मदनपाल, रामवीर सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
शरबत व प्रसाद का वितरण
जानसठ। गुरुनानक मार्केट के बाहर सिख समाज द्वारा मीठे पानी का छबील लगाकर लोगों को शरबत पिलाया गया। शिविर के आयोजक में हरदीप सिंह व मंदीप ने बताया कि माह जून में सिक्खों के धर्म गुरु अर्जुन देव का शहीद दिवस मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में शिविर लगाकर शरबत व प्रसाद का वितरण किया गया है। मोनू, अमन, सहज, सोनू सरदार आदि मौजूद रहे।