{"_id":"5b46576d4f1c1bba248b5db7","slug":"61531336557-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ पटरी मार्ग खस्ताहाल, कैसे गुजरेंगे कांवड़िए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ पटरी मार्ग खस्ताहाल, कैसे गुजरेंगे कांवड़िए
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग हालत खस्ताहाल है। गंगनहर के रेलवे के लोहे के पुल के नीचे गड्ढे बने हुए हैं और उनमें पानी भरा हुआ है। इस जगह से लोग पैदल भी नहीं निकल सकते हैं। ऐसे हालात में इस मार्ग से कांवड़िए कैसे गुजरेंगे।
कांवड़ यात्रा के शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी बचे हैं। 25 जुलाई से कांवड़ियों का हरिद्वार में जाना शुरू हो जाएगा। गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी से भी काफी संख्या में कांवड़ियां गुजरते हैं। कांवड़ पटरी मार्ग की खस्ताहाल होने का अहसास सिर्फ गंगनहर पर बने रेलवे लाइन के लोहे के पुल के नीचे गड्ढे में पानी भरा होने से देखने मात्र से हो जाता है। इस जगह के हालात यह हैं कि बाइक सवार भी पुल के नीचे से गुजर नहीं सकते हैं। कार तक के पहिये गड्ढे के पानी में डूब जाते हैं। डीएम राजीव शर्मा ने मंगलवार को गंगनहर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण भी किया था। इससे पूर्व एसडीएम अतुल कुमार ने इस मार्ग का निरीक्षण किया था। एसडीएम ने डीएम को मार्ग दुरुस्त कराने के लिए पत्र भी लिखकर भेजा। इसके अलावा डीएम ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को मार्ग ठीक कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अभी तक मार्ग को ठीक कराने का काम शुरू नहीं कराया गया है।