{"_id":"5b1ad2274f1c1bb0318b5d92","slug":"61528484391-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों ने आरोपी की गिरफ्तारी को थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों ने आरोपी की गिरफ्तारी को थाना घेरा
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार। पुरकाजी ब्लाक के सभी चिकित्सकों व फार्मेसिस्टों ने थाने का घेराव कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार पर तैनात फार्मेसिस्ट के साथ मारपीट कर लहूलुहान करने तथा सरकारी कागजात फाड़ने वाले आरोपी की गिरफ्तार की मांग को लेकर हंगामा किया। आरोपी की दो दिन में गिरफ्तारी न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार पर अमित त्यागी फार्मेसिस्ट के रूप में कार्य करता है। गत 21 मई को छपार निवासी अरशद त्यागी पुत्र तराबू स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा तथा अमित से प्रभारी चिकित्सक के बारे में पूछा। प्रभारी चिकित्सक के छुट्टी पर होने पर अरशद ने उपस्थिति रजिस्टर दिखाने को कहा। अमित के द्वारा रजिस्टर दिखाने से इंकार करने पर अरशद गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर फार्मेसिस्ट के साथ मारपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया तथा सरकारी कागजात फाड़कर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। अमित ने उसके विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के दो सप्ताह बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिससे नाराज ब्लाक के समस्त चिकित्सकों व फार्मेसिस्टों ने थाने का घेराव कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। थाने में मौजूद एसआई केपी सिंह ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया तथा बताया कि आरोपी ने न्यायालय से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया है। चिकित्सकों द्वारा आदेश दिखाने पर उन्होंने इंकार कर दिया। चिकित्सकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि दो दिन में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। पुरकाजी सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार, फलौदा चिकित्सा प्रभारी डा. मोहित कुमार, डॉ. जगदीश प्रसाद, डॉ. विक्रांत कुमार, फार्मेसिस्ट अमित त्यागी, सुदीप त्यागी, आदेश गिरि, प्रवीण गिरि, एन कुरयाल, शहजाद, योगेश शर्मा शामिल रहे।