{"_id":"5b09ae8c4f1c1bf96e8b4d61","slug":"61527361164-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षाफल देखकर झूमे छात्र-छात्राऐं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षाफल देखकर झूमे छात्र-छात्राऐं
Updated Sun, 27 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम देखकर छात्र-छात्राएं खुशियों से झूम उठे। अधिकतर टॉपर्स ने आईआईटी करने में अपनी इच्छा व्यक्त की। आरती मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्रा सीए करने की इच्छा करने की व्यक्त की।
सीबीएसई की परीक्षा में कस्बा निवासी रविंद्र राठी के बेटे आकाश राठी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्वयं व अपने परिवार को गौरवान्वित किया। मूल रूप से गढ़मलपुर सागड़ी के रहने वाले रविन्द्र राठी के बेटे आकाश राठी वर्तमान में राजस्थान के कोटा में कोचिंग कर रहा है। आकाश राठी ने अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए बताया कि वह आईआईटी करना चाहता है। डीएवी पब्लिक स्कूल के हर्ष गोयल ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने स्कूल का टॉप किया। हर्ष गोयल भी वर्तमान में राजस्थान के कोटा में कोचिंग कर रहा है। उसके पिता की कस्बे में कपडे़ की दुकान है। हर्ष गोयल ने भी आईआईटी करने में अपनी इच्छा जताई। इसी स्कूल की छात्रा दीपांशी गोयल ने 91 प्रतिशत तथा अपर्णा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। मेपल्स अकादमी कांधला रोड बुढ़ाना में शिवेक बंसल और हर्ष गुप्ता ने संयुक्त रूप से 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने स्कूल को टॉप किया। इसी स्कूल की श्रुति ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। शौर्य तोमर ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा।