फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पूर्ति निरीक्षक ने महत्वपूर्ण जानकारी दी

पूर्ति निरीक्षक ने महत्वपूर्ण जानकारी दी

Wed, 09 May 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक ने महत्वपूर्ण जानकारी दी
मोरना। राशन कार्डों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्ति निरीक्षक ने राशन कार्डाें को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय भोकरहेड़ी पर आयोजित बैठक में पूर्ति निरीक्षक वेदप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि वे क्षेत्र के गांवों में दौरा कर ग्रामीणों से राशन संबंधी शिकायतों को सुन रहे हैं। जिनमें गांव स्सा, बेहड़ा सादात, मोरना, शुक्रतारी, शुक्रताल, भोपा, सीकरी, छछरौली, युसुफपुर, तेवड़ा, जौली आदि गांवों का दौरा किया जा चुका है। कस्बा भोकरहेड़ी शहरी आबादी में आता है, जहां पर कुल जनसंख्या पर राशन कार्ड की दर 64.43 प्रतिशत बनाने का प्रावधान है। इसलिए जनप्रतिनिधि अपात्र व्यक्तियों की जानकारी कर उनके राशन कार्ड समाप्त करने व पात्रों के राशन कार्ड बनवाने में सहयोग दें। राशन कार्ड के सभी सदस्यों के आधार कार्ड ऑनलाइन अवश्य दर्ज कराए। जिससे मुखिया की अनुपस्थिति में राशन लेने में आसानी हो।

मौके पर उपस्थित पात्रों के राशन कार्ड का अनुमोदन किया गया व अन्य समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया गया। सभासदों ने नगर पंचायत भोकरहेड़ी को ग्रामीण व निर्धन आबादी बताते हुए राशन कार्डों की दर को ग्रामीण दर 79.56 प्रतिशत करने की मांग की। इस मौके पर चेयरमैन सरला देवी, सभासद रविदत्त, राजेश कुमार, दीपक कुमार, अहसान, शमशाद, गुलफाम, अजय कुमार, देवेंद्र शर्मा, रामबीर, जोगेंद्र, अजमल खान, सुभाष, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed