{"_id":"5ad792a74f1c1b5d098b5417","slug":"61524077223-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीकरी में स्कूल व चकरौड़ को कब्जामुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीकरी में स्कूल व चकरौड़ को कब्जामुक्त कराया
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकरी में स्कूल व चकरोड को कब्जामुक्त कराया
भोपा। महिलाओं के हंगामे के बीच सीकरी गांव में स्कूल व चकरोड को कब्जा मुक्त कराया गया। एसडीएम जानसठ ने अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
गांव सीकरी में पिछले कई वर्षो से चकरोड पर अवैध कब्जा चला आ रहा है। बुधवार को एसडीएम जानसठ गजल भारद्वाज ने जेसीबी चलवाकर अवैध निर्माण कार्य को हटवाया। इसी के साथ गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो की भूमि सहित अन्य कब्जे चिह्नित कर राजस्व टीम को अविलंब अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश दिए। गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र व विद्यालय में फैली गंदगी पर नाराजगी जताई। इस संबंध में लेखपाल नवीन गौतम ने गांव सीकरी निवासी राजेंद्र पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए उसके विरुद्ध लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। एसडीएम जानसठ गजल भारद्वाज, तहसीलदार जानसठ पुष्कर चौधरी, राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान, हल्का लेखपाल नवीन गौतम, लेखपाल प्रदीप, अमित, कार्यवाहक थाना प्रभारी लेखराज सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी रोहताश सिंह के साथ सीकरी पहुंचे और नक्शे के अनुसार पैमाइश कर अवैध कब्जों को चिह्नित किया। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने कई स्थानों पर अवैध कब्जे की शिकायत की। एसडीएम ने राजस्व टीम को अवैध कब्जे चिह्नित कर उन्हे हटवाने के निर्देश दिए है। इस दौरान कुछ महिलाओं व ग्रामीणों ने चकरोड को पूरी तरह कब्जा मुक्त कराने को लेकर हंगामा भी किया।
राशन की दुकान निलंबित
भोपा, गांव जौली के कुछ ग्रामीणों ने एसडीएम जानसठ से राशन डीलर पर राशन वितरण में गड़बड़ी करने की शिकायत की थी। बुधवार को एसडीएम गजल भारद्वाज ने सप्लाई इंस्पेक्टर अनिल वर्मा, बाबू मनोज कुमार आदि को साथ लेकर गांव जौली पहुंची। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर उन्हें बकरी बंधी मिली और दुकान में राशन नहीं मिला। राशन डीलर को जिला मुख्यालय पर चिकित्सक के यहां जाना बताया। एसडीएम ने बताया कि राशन डीलर के विरुद्ध दुकान निरस्त की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बिजली चोरी में 14 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
भोपा। विद्युत चोरी करने वालों के विरुद्ध विद्युत निगम की टीम ने छापामारी करते हुए 14 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। बुधवार को शासन व उच्चाधिकारियों के आदेश पर जेई विकास मिश्रा, केसी शोभा, अंकित व्यास, अभिनाश पांडेय, सौरभ कुमार, ओदीश कुमार, राजसिंह की टीम ने गांव जौली में विद्युत चोरी रोकने के लिए छापामारी की। इस दौरान इकबाल, नईम, मोहब्बत, मेंहदी रजा, गुलजार, अय्यूब, शहजाद, मतलूब, लियाकत, शरीफ, अय्यूब, सफदर, रजा, सुनील तथा अथाई निवासी अनील विद्युत चोरी करते पकड़े गए। जिनके विरूद्ध थाने पर मुकदमा कायम कराया गया।