{"_id":"5ad7928b4f1c1b6e098b540f","slug":"61524077195-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनेश गुप्ता ने तीसरे दिन खत्म किया उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनेश गुप्ता ने तीसरे दिन खत्म किया उपवास
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनेश गुप्ता ने तीसरे दिन खत्म किया उपवास
मुजफ्फरनगर। जन आंदोलन का राष्ट्रीय समन्वय के संयोजक मनेश कुमार गुप्ता ने बुधवार को अपना तीन दिवसीय उपवास खत्म कर दिया। उन्नाव और कठुआ रेप मामलों को लेकर डीएम कार्यालय पर तीन दिन से वह उपवास पर बैठे थे।
बुधवार को मनेश कुमार गुप्ता ने अपना अनशन महिला बाला देवी के हाथ से जूस पीकर समाप्त किया। उन्होंने कहा कि उन्नाव, कठुआ में बलात्कार और फुगाना थाने में न्याय न मिलने पर दलित महिला के द्वारा आत्महत्या से वह बेहद क्षुब्ध हैं। समाज मेें महिलाओं के विरुद्ध हो रही यौन हिंसा के विरुद्ध लगातार आंदोलन चलाएंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि समाज को भी भ्रष्ट और चरित्रहीन नेताओं के विरुद्ध धर्म और जाति से ऊपर उठकर लगातार अभियान चलाना चाहिए, तभी हमारी बहन बेटियां सुरक्षित रह पाएंगी। उपवास समाप्ति के अवसर पर सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, सोमेंद्र, कृष्ण कुमार, राजीव, इरशाद, अमित सहरावत, अमीर आजम, सुमित मलिक, नजर खान, कमला देवी, कविता, बाला, राजेश, बोहती, संतोष, संजीदा, फहमीदा, शरबती, खातून, रीटा, राशिदा, ताहिरा, मुन्नी, अनीसा, गोविंद वर्मा, राजकुमारी, कविता आदि मौजूद रहे।