{"_id":"5acfab9f4f1c1b863d8b4deb","slug":"61523559327-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट गाइड को योग का महत्व बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट गाइड को योग का महत्व बताया
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्काउट गाइड को योग का महत्व बताया
मुजफ्फरनगर। डीएवी कालेज में चल रहे स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं को योग का महत्व बताया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को ज्ञान, वाणी, वेशभूषा और विवेकपूर्ण व्यवहार की जानकारी दी गई।
दूसरे दिन शिविर का शुभारंभ सर्व धर्म प्रार्थना से किया गया। जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट संतोष कुमार वर्मा ने स्काउट के मूल सिद्धांतों की जानकारी दी। रेणू गर्ग ने बालक-बालिका प्रशिक्षण एवं वयस्क प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा भी स्काउट गाइडिंग के संक्षिप्त इतिहास, आयु के आधार पर विभाजन, वर्दी आदि को समझाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को अनेक जानकारी दी। शिविर में डॉ रेखा रानी, भारत भूषण अरोरा, मुकेश यादव, अनिल कुमार, डॉ सुनीता शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, एसडी ग्रुप ऑफ कालेज के बीजेएमसी के वर्ग छात्रों ने जिला टॉप किया है। सीसीएसयू द्वारा घोषित किए गए परिणाम मेें प्रथम सत्र के समर्थ वर्मा 67.6 प्रतिशत, अभिषेक 67.4 प्रतिशत, काजल बालियान 66.47 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। विभागाध्यक्ष तारिक उस्मानी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान नम्रता सहरावत, सुनैना चौधरी, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।