फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शुकतीर्थ में हनुमानजी की शोभायात्रा निकाली

शुकतीर्थ में हनुमानजी की शोभायात्रा निकाली

Wed, 28 Mar 2018 12:15 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
शुकतीर्थ में हनुमानजी की शोभायात्रा निकाली
हनुमान जी की शोभायात्रा पर पुष्पों की बारिश
विज्ञापन

मोरना।
हनुमत जयंती महोत्सव के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। हाथरस की भजन मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी। श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।

शुक्रताल स्थित हनुमत धाम में आयोजित सात दिवसीय हनुमत जयंती महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। शुक्रताल क्षेत्र में परिक्रमा के दौरान भक्तों ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शुभारंभ ब्रह्मचारी आनंद स्वरूप महाराज ने किया। शोभायात्रा तीर्थ नगरी की परिक्रमा कर वापस हनुमत धाम पहुंची। शोभायात्रा में भक्तों ने धार्मिक भजनों पर नृत्य किया। हनुमानजी की भक्ति में भक्त डूबे रहे। महामंडलेश्वर गोपालदास महाराज, कृपालदास महाराज, राजा आदि ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथरस से पधारे राधाकृष्ण भजन मंडली में गायक भोला शंकर, अभय अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। धार्मिक आयोजन में फिल्म निर्माता मनोज मांडी, जितेंद्र वर्मा, सुभाष, सीताराम शास्त्री, कंवरसैन गोयल, आरके टंडन, विनोद शर्मा चेयरमैन आदि का सहयोग रहा। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा में भाग लेते हुए गगनभेदी श्रीराम व हनुमान जयघोष के जयकारे लगाते हुए धर्मलाभ कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed