{"_id":"5ab54e6c4f1c1bbf758b719b","slug":"61521831532-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहों पर लगे कैमरे कंट्रोल रुम से जोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहों पर लगे कैमरे कंट्रोल रुम से जोड़ने की मांग
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
जिला उद्योग व्यापार मंडल ने शहर के चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस कंट्रोल रुप में से जोड़ने की मांग की। व्यापारियों ने चेकिंग के नाम पर पुलिस कर्मियों द्वारा उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
एसएसपी को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि शहर के चौराहों पर कैमरे लगे हुए हैं। इन्हें ठीक कराकर पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाए। पुलिस विभाग को आम जनता की राहत के लिए ग्रीन कार्ड कैंप का आयोजन करना चाहिए। शहर के चौराहों और मुख्य मार्गों पर बड़े-बड़े खंभे लगे हैं, आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु किया जाए। गर्ल्स कॉलेज के बाहर सिविल वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए जाए। मौके पर राहुल वर्मा, दीपक अग्रवाल, पंकज शर्मा, शमशाद अहमद, सुमित खेड़ा, राजकुमार वर्मा, अमित हजारी, सुबोध पंडित, राजीव जैन, मोहन लाल वर्मा, राम गोपाल, लव कुमार सिंघल, संजय राठी, संजय गोयल, ओमकार बालियान, पुनीत शर्मा, मनोज सोनी, अरविंद सोनी, गोरव मुंडे, सोनू, इसरार अहमद, मेहराज खान, जितेंद्र दीक्षित, अक्षय शर्मा, वैभव गोयल आदि रहे।