फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चैत्र नवरात्र महोत्सव आज से

चैत्र नवरात्र महोत्सव आज से

Sat, 06 Apr 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र महोत्सव आज से
आज कलश यात्राएं निकलेगी, घट स्थापना होगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शनिवार यानि आज से चैत्र नवरात्र महोत्सव शुरू होंगे। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैल पुत्री की पूजा अर्चना की जाएगी। श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्राएं निकाल कर मंदिरों और घरों में कलश स्थापित किए जाएंगे।
चैत्र नवरात्र के लिए नगर के सभी मां दुर्गा और देवी मंदिरों को भव्य रूप से रंगीन रोशनी से सजाया गया। आठ दिनों तक चलने वाले नवरात्र महोत्सव के दौरान मंदिरों और घरों में मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। इस दौरान मंदिरों में और धार्मिक संगठनों की ओर से मां भगवती के जागरण किए जाएंगे। नगर में गांधी कालोनी स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, नई मंडी के मां दुर्गा मंदिर, सनातन धर्म सभा भवन में देवी मंदिर, नदी घाट दुर्गा मंदिर, शामली रोड स्थित मां शाकंभरी मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। नवरात्र महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शनिवार को मंदिरों में घट स्थापना होगी। इससे पूर्व श्रद्धालु घट यात्राएं निकालेंगे। घरों में भी चैत्र नवरात्र की तैयारियां की गई। शुक्रवार को माता का श्रृंगार, पूजन सामग्री, चुनरी, नारियल आदि की खरीदारी की गई। इस बार नारियल बहुतायत में आने के कारण 25 से 30 रुपये में नारीयल की बिक्री हुई, जो शारदीय नवरात्र में दस रुपये मंहगा था। दुकानदार चंद्रप्रकाश अरोरा ने बताया कि माता के भव्य श्रृंगार की इस बार काफी डिमांड है।
विज्ञापन


अमावस्या पर किया भंडारा
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की। भरतिया कालोनी स्थित गणेशधाम में खाटू वाले श्याम जी के दर्शन को श्याम प्रेमियों की भीड़ रही। नई मंडी जानसठ बस स्टैंड के पास श्रद्धालुओं ने भंडारा कर प्रसाद वितरित किया। इस दौरान संयोजक समाजसेवी भीमसेन कंसल, विनोद राठी, कैलाशचंद ज्ञानी, नरेंद्र गोपाल, जेपी, अशोक प्रधान, सोमप्रकाश कुच्छल, रजत राठी, गौरव गुप्ता, अनिल टीटू आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed