{"_id":"5aa6c55b4f1c1bb3758b51c4","slug":"61520878939-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लेबल के सॉस कारोबार पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लेबल के सॉस कारोबार पकड़ा
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कूकड़ा मंडी क्षेत्र में बंसल प्रोविजन फर्म पर छापेमारी की है। यहां पर बिना लेबल और बिल के सॉस बनाने का कारोबार पकड़ा है। सॉस पर संदेह होने के कारण नमूने भरे गए हैं। विभाग की कार्रवाई के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इससे मंडी क्षेत्र में बाजार बंद हो गया। व्यापारी नेताओं ने कार्रवाई का विरोध जताया, लेकिन अफसरों के आगे एक नहीं चली। फर्म से बड़ी मात्रा में सॉस बरामद की गई है।
कूकड़ा मंडी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एनएस फूड प्रोडक्ट मेरठ में निर्मित टमॉटो सॉस से भरी गाड़ी पकड़ी गई, जिसकी गहनता से जांच की गई। पूछताछ करने सॉस की सप्लाई का कार्य में कूकड़ा की बंसल प्रोविजन स्टोर का नाम सामने आया। इस पर अफसरों ने दलबल के साथ बंसल प्रोविजन स्टोर पर छापा मारा। स्टोर पर 28 कैनों में भरी लगभग 150 किलोग्राम सॉस बरामद हुई, जिस पर भी प्रकार का न तो कोई लेबल लगा था और न ही व्यापारी कोई बिल दिखा सका। छापेमारी के विरोध में मौके पर व्यापारी नेता एकत्र हो गए, लेकिन अफसरों ने एक नहीं सुनी। टीम ने कार्रवाई करते हुए स्टोर से सॉस के नमूने भरे और करीब 140 किलो सॉस को जब्त कर सीज कर दिया। टीम ने यहां नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे हैं। इसके अलावा क्षेत्र में छापेमारी के डर से अन्य खाद्य पदार्थ बनाने वाले व्यापारी प्रतिष्ठानों पर ताले डालकर चंपत हो गए। अभिहित अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया उक्त सॉस मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना गया है। इसी के आधार पर नमूने लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बिना लेबल वाली सॉस को कारोबार करना अपराध है। मेरठ की फर्म की जांच के लिए जिला प्रशासन और शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार, मोहित कुमार, डॉ अनिल कुमार कौशल, राकेश कुमार, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।